April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

डॉ एम के रंजन इंडियन डेंटल एसोसिएशन वैशाली के जिला अध्यक्ष बने।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

 

हाजीपुर (वैशाली)इंडियन डेंटल एसोसिएशन वैशाली द्वारा एनुअल जनरल बॉडी इलेक्शन कार्यक्रम होटल दरबार में डॉ संजीव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ किया गया ,तत्पश्चात चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई ।जिसमें नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई ।डॉ एम के रंजन ,अध्यक्ष ,डॉ सुनील कुमार सिंह सेक्रेट्री ,उपेंद्र कुमार सिंह प्रेसिडेंट एलेक्ट ,वाइस प्रेसिडेंट डॉ निशा शुक्ला , डॉ पूर्णिमा , डॉ अमृता, डॉ जी कुमार,डॉ प्रशांत प्रताप, डॉ मनीष कुमार असिस्टेंट सेक्रेटरी ,डॉ कुमार सुब्रत , राहुल कुमार , डॉक्टर अमित कुमार असिस्टेंट रिप्रेजेंटेटिव ,संजीव कुमार, नितेश कुमार शुक्ला ,डॉ राकेश कुमार ,डा निशांत सिंह मिल्की, डॉक्टर सपना, एडिटर जनरल डॉक्टर रंजीत गुप्ता एसक्यूसी ,अमितेश पी आर भास्कर । कार्यक्रम की अध्यक्ष डॉक्टर संजीव कुमार ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ एम के रंजन उनके कार्यकारिणी के सदस्यों को बधाई दिया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत डॉक्टर एम के रंजन ने बताया कि उनकी टीम पूरे वर्ष दंत चिकित्सक के हित में व सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगी ।आईडीए द्वारा तीन महत्वपूर्ण गतिविधि संचालित की जाएगी। चलो गांव की ओर एक कदम, मुख्य स्वच्छता को समर्पित जिसमें ग्रामीण लोगों को जागरूक किया जाएगा । स्कूली बच्चों के लिए ओरल हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन होगा। कार्यक्रम में डॉ निशा शुक्ला द्वारा आईडीए के कार्यक्रम पर विस्तृत रूप से चर्चा की ।एस कुमार ,नितेश शुक्ला ,जी कुमार डॉ राहुल कुमार ,डॉ सुनील कुमार ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का समापन एस के मंडल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया ।कार्यक्रम में वैशाली जिला के जाने-माने दंत चिकित्सक मौजूद रहे ।कार्यक्रम में अजीत कुमार की भूमिका रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.