April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

24 पुरुष और 36 महिला सहित 60 लोगों ने कराया कैंसर की जांच

24 पुरुष और 36 महिला सहित 60 लोगों ने कराया कैंसर की जांच
दो लोगों में मुंह के कैंसर के मिले संकेत और एक महिला के बच्चेदानी भी प्रभावित
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ अनुमंडल अस्पताल में कैंसर जांच कैंप का आयोजन किया गया। यह आयोजन होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल अनुसंधान केंद्र और राज्य स्वास्थ सीमित द्वारा दी गई। इस कैंप में 60 लोगों को कैंसर का जांच किया गया।
बताया गया कि राज्य स्वास्थ समिति के द्वारा चलाए जा रहे जांच एवं जागरूता अभियान के अंतर्गत यह कैंप लगाया गया। इस शिविर में आए लोगों को कैंसर से बचाव एवं उसके प्रारंभिक लक्षण की पहचान के बारे में जानकारी दी गई। वही उनका जांच भी किया गया। यहां मुख का कैंसर, स्तन कैंसर और गर्भाशय के कैंसर की जांच की गई। शिविर में आए होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र के डा सुर्वी श्रीवास्तव, डा शिवांगी, वंदना कुमारी, कर्मी चंदन कुमार, डाटा ऑपरेटर आदि ने सक्रियता बरत़ते हुए लोगों की जांच की और कैंसर से बचाव की जानकारी दी। यहां 60 लोगों में 36 महिला और 24 पुरुष की जांच की गई। इसमें दो व्यक्तियों में मुख के कैंसर के लक्षण पाए गए। जिन्हें तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित किया। वही एक महिला में बच्चेदानी के कैंसर के लक्षण पाए गए। उन्हें एक हफ्ते बाद दूबारे जांच के लिए बुलाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.