April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

ठंड बढ़ने पर बढ़ जाती है हार्ट अटैक और ब्रेन हेमरेज का खतरा

ठंड बढ़ने पर बढ़ जाती है हार्ट अटैक और ब्रेन हेमरेज का खतरा
महुआ, नवनीत कुमार
ठंड बढ़ने पर हार्ट अटैक और ब्रेन हेमरेज का खतरा बढ़ जाता है। क्योंकि इस समय नसें सिकुड़ जाती है और ब्लड का सरकुलेशन तेज हो जाता है। इसके कारण जहां कमजोर नस होता है वहां उसे फटने का डर होता है।
महुआ में बीते नवंबर और दिसंबर में इस तरह के कई केसे आई है। डॉ महेश चौधरी ने बताया कि नवंबर, दिसंबर और जनवरी में ठंड के कारण ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा होता। इसके कारण हार्ट अटैक और ब्रेन हेमरेज होती है। उन्होंने बताया कि ठंड के कारण जब नसें सिकुरती है और उससे अधिक ब्लड का सरकुलेशन होता है तो उसे फटने का डर रहता है। उन्होंने यह भी बताया कि कई बार नाक से ब्लड आने लगते हैं। यह ब्लड सरकुलेशन तेज होने के कारण होता है। डॉ केसी विद्यार्थी ने भी बताया कि ठंड में ब्लड प्रेशर अधिक होता है और हार्ड अटैक के साथ ब्रेन हेमरेज का खतरा रहता है। इन 3 महीने इस तरह के कैसे अधिक आती है। इस बार 2 महीनों में यहां 10 से 12 केसे आई। हालांकि वैसे मरीज को अभिलंब रेफर कर दिया गया और उन्हें बेहतर चिकित्सा में चले जाने के कारण स्थिति में सुधार आई। डॉक्टरों ने बताया कि ऐसे मामले अधिकतर 50 से ऊपर उम्र वाले में आते हैं। ठंड में ज्यादातर वृद्ध को दिक्कते आती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.