April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे पलटा चालक खलासी घायल

अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे पलटा
चालक खलासी घायल
महुआ। रेणु सिंह
अनियंत्रित होकर ट्रक सड़क किनारे पलट गया। इस घटना में चालक खलासी घायल हो गए। यह घटना रविवार की रात महुआ हाजीपुर सड़क पर कन्हौली मोड़ के पास घटी।
लोगों ने दौड़कर गाड़ी में फंसे चालक खलासी को निकाला। हालांकि इस घटना में चालक व खलासी को हल्की चोटें आई है। सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार महुआ की ओर से हाजीपुर की तरफ जा रहे ट्रक के चालक ने कन्हौली मोड़ के पास अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। गाड़ी पलटने की आवाज सुनकर लोग घर से निकले और घटनास्थल पर पहुंचे। गाड़ी में फंसे चालक खलासी को लोगों द्वारा निकाला गया और स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया। बताया गया कि गाड़ी की गति तेज होने कारण अनियंत्रित हो गई और मोड़ पर पलट गई। लोगों का कहना है कि यहां तीखा मोर होने के कारण इस तरह की घटना हमेशा होते रहती है। गाड़ी पलटने की घटना हमेशा हुआ करती है। तीखा मोर होने के कारण चालक नियंत्रण खो देते हैं और घटनाएं होती हैं। यहां लोग सहमे रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.