May 7, 2021

NR INDIA NEWS

News for all

लॉकडाउन के दौरान असूचनाओं के संग्रह हेतु जिला नियंत्रण कक्ष का हुआ गठन*

1 min read

*लॉकडाउन के दौरान असूचनाओं के संग्रह हेतु जिला नियंत्रण कक्ष का हुआ गठन*

*(गुड्डू राज)*

दरभंगा : गृह विभाग,बिहार,पटना द्वारा निर्गत आदेश कोरोना महामारी संक्रमण पर नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु तथा पूर्व में समय-समय पर निर्गत आदेश में प्रतिबंध लागू किये गये हैं,जो 15.05.2021 तक लागू है। इसके बावजूद उस पर सख्ती से प्रतिबंधित करने हेतु 05.05.2021 से 15.05 2021 तक पूरे जिले में लॉक डाउन लागू किया गया है।
लॉक डाउन को प्रभावी ढंग से लागू एवं तत्संबंधी आसूचनाओं के संकलन एवं अग्रेतर कार्रवाई करने हेतु जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम द्वारा जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय में एक जिला नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है,जो 05 मई 2021 से तत्काल 15 मई 2021 तक कार्यरत रहेंगा। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष सं – 06272-245055 है,जिस पर पांच हंटिंग लाईन कार्य करेगा। जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में अपर समाहर्त्ता,विभूति रंजन चौधरी मो.नं – 9473191318 को रखा गया है।
इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा 03 सेट में पदाधिकारियों,कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिसमें सेट नं- 01 आलोक राज,जिला पंचायत राज पदाधिकारी,अरूण कुमार,कार्यपालक सहायक,जिला पंचायत कार्यालय एवं रंजीत सहनी,कार्यपालक सहायक,सदर पी.जी.आर.ओ.कार्यालय,सदर को प्रतिनियुक्त किया गया है। सेट नं- 02 सादुल हसन खां,भूमि सुधार उप समाहर्ता,सदर,अविनाश कुमार,कार्यपालक सहायक,पी.जी.आर.ओ.कार्यालय,सदर एवं नीतीश कुमार,कार्यपालक सहायक,जिला पी.जी.आर.ओ कार्यालय,को प्रतिनियुक्त किया गया है। सेट नं- 03 रिजवान अहमद,जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी,आशिष कुमार,कार्यपालक सहायक,जिला पी.जी.आर ओ.एवं सुनील कुमार मेहता,डाटा ऑपरेटर,जिला निर्वाचन कार्यालय,को प्रतिनियुक्त किया गया है,जो तीन पाली में यथा – प्रथम पाली प्रातः 06 बजे से अपराह्न 02 बजे तक,द्वितीय पाली अपराह्न 02 बजे से रात्रि 10 बजे तक एवं तृतीय पाली रात्रि 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक कार्य करेंगे।
उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी को अपने निर्धारित समय के अनुसार अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थित होकर अपना दायित्व का निर्वहन करने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.