April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

3 गाड़ियों की टक्कर में 8 व्यक्ति जख्मी।

3 गाड़ियों की टक्कर में 8 व्यक्ति जख्मी।

ज़ाहिद वारसी की रिपोर्ट।

हाजीपुर-मजफ्फरपुर मुख्य मार्ग के फकुली मजार के निकट मंगलवार की देर रात्रि को सड़क दुर्घटना मे आठ लोग बुरी तरह जख्मी हो गया. फकुली ओपी थाना अध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया की फकुली ओपी थाना क्षेत्र के फकुली मजार के निकट फकुली ओभर ब्रिज पर देर रात्रि एक ट्रक का ब्रेक डाउन हो गया था ब्रिज के उपर जिसके कारण वो ट्रक वहीं खड़ा था, रात्रि 12 बजे पटना से मधुबनी डेड बॉडी लेकर जा रही एक एम्बुलेंस पहले से खड़ी खराब ट्रक के पिछे जोरदार ठोकर मारा जिससे एम्बुलेंस में सवार सभी व्यक्ति जख्मी हो गए सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, वहीं एम्बुलेंस ड्राइवर की हालत नाजुक बताई गई है, घटना के बाद ट्रक साईड कराकर आवागमन सुरु कराया गया, बुधवार की सुबह 5 बजे पटना से मुजफ्फरपुर की ओर सिमेंट से लदी एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुन पहले से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के सामने से जा टकराया एवं डिवाइडर पार कर के ब्रिज के पुर्वी लाइन रेलिंग से टकरा कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया जिससे दोनों गाड़ी के चालक बुरी तरह से जख्मी हो गए, जिसे इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया, रेलिंग भी क्षतिग्रस्त हो गया है, ओपी अध्यक्ष ने बताया कि घटना भीषण कोहरा के कारण हुआ होगा रात्रि में अधिक कोहरा छाया हुआ था , सुबह 10 बजे तक ओभर ब्रिज के पुर्वी लाइन से आवागमन बाधित रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.