जाति गणना का निरीक्षण करने सोनपुर पहुँचे प्रधान सचिव-
जाति गणना का निरीक्षण करने सोनपुर पहुँचे प्रधान सचिव-
नयागांव(सारण)
सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव मोहम्मद सोहैल जाति आधारित गणना का निरीक्षण करने मंगलवार को सुबह दस बजे सारण जिला के सोनपुर प्रखण्ड कार्यालय पहुँचे।इस दौरान उनके साथ चार्ज अधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी डा.सुदर्शन कुमार ने प्रखण्ड के डुमरी बुजूर्ग पंचायत पहुंचकर वहां कार्य कर रहे कई प्रगणक, प्रवेक्षक फिल्ड ट्रेनर से कार्य की समीक्षा की।वहीं प्रधान सचिव ने कई प्रवेक्षक और प्रगणक के द्वारा बनाए गए नजरी नक्शा भी देखा साथ में गणना से संबंधित भाग दो के दस काॅलम वाला प्रपत्र भी देखा।चार्ज अधिकारी ने बताया की सभी प्रगणक क्षेत्र में कार्य कर रहे है कि नही इसकी समीक्षा लगातार किया जा रहा है।इस दौरान जांच स्थल पर मुख्यरूप से प्रवेक्षक मनीष कुमार,श्वेता वर्मा,संजय कुमार, फिल्ड ट्रेनर रविरंजन, राजीव रंजन, शिक्षक संजय कुमार, प्रगणक कन्हैयालाल, संजय सिंह, कामिनी कुमारी, सुधीर कुमार पासवान, मनोज कुमार, मंजु कुमारी, विश्वनाथ सिंह, रेणु कुमारी उपस्थित थे।
