खनन की टीम ने पकड़ा ओवरलोड बालू 14 चक्का लदा एक ट्रक-
खनन की टीम ने पकड़ा ओवरलोड बालू 14 चक्का लदा एक ट्रक-
नयागांव (सारण)जिला खनन अधिकारी संतोष कुमार के नेतृत्व में नयागांव थाना में पदस्थापित एएसआई छतीस प्रसाद सिंह के सहयोग से बुधवार की देर शाम को नयागांव थाना के पास अवैध रूप से चल रहे ओवरलोड बालू लदे एक ट्रक को पकड़कर नयागांव थाना को सुपुर्द कर दिया ये वाहन कोइलवर से बालू लोड कर हाजीपुर की ओर जा रहा था जिसे पुलिस ने रोकना चाहा तो चालक चकमा देकर ट्रक लेकर भागने लगा तो पुलिस और खनन अधिकारी ने उक्त ट्रक को तीन किलोमीटर तक पीछा कर गोपालपुर गांव के पास पकड़ लिया इस दौरान मौका पाकर चालक और उपचालक भागने में सफल रहा।पुलिस की इस कारवाई से वाहन मालिकों तथा बालू के अवैध कारोबारीयों में हड़कंप मच गया है।इस दौरान नयागांव थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गये 14 चक्का ट्रक पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है जिसपर जिला खनन विभाग के द्वारा फाइन किया जाएगा।
