कब्रिस्तान में मिट्टी भराई के नाम पर मिट्टी छिड़काव किया गया। गोरौल ज़ाहिद वारसी
कब्रिस्तान में मिट्टी भराई के नाम पर मिट्टी छिड़काव किया गया। गोरौल ज़ाहिद वारसी
मिली जानकारी के अनुसार वैशाली प्रखंड के सलेमपुर पंचायत अंतर्गत हबीबपुर अर्थोली कब्रिस्तान में मनरेगा के द्वारा मिट्टी भराई के नाम पर मिट्टी छिड़काव का कार्य किया गया है , ग्रामीण मोहम्मद इब्राहिम ने बताया कि मुखिया वार्ड सदस्य एवं रोजगार सेवक के मिली भगत से ये कार्य किया गया है मिट्टी भराई के नाम पर मिट्टी छिड़काव किया गया है , और ये कार्य मनरेगा मजदूरों के बजाय जेसीबी एवं ट्रेक्टर के द्वारा किया गया है, कब्रिस्तान के चारदीवारी को ध्वस्त कर के मिट्टी छिड़काव किया गया , जबकि कब्रिस्तान में पुर्व से ही बड़ा सा गेट लगा है, साथ ही साथ कब्रिस्तान के अन्दर दो पक्के कब्र को ध्वस्त कर दिया गया है, कब्रिस्तान की चारदीवारी सरकारी योजना के द्वारा किया गया था,
सरकार कब्रिस्तान की चारदीवारी का कार्य कराने में लगी हुई है और यहां ध्वस्त करने का कार्य किया गया है,
कब्रिस्तान में लोग जुता चप्पल पहन कर जाना भी पाप समझते हैं यहां ट्रेक्टर एवं जेसीबी के द्वारा पुरा कब्रिस्तान रौंद दिया गया,
ये मिट्टी भराई का कार्य मात्र खाना पूर्ति के लिए किया गया है , जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं मनरेगा कार्यपालक अधिकारी से लिखीत आवेदन देकर किया है कि इस कार्य की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।
