स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई।गोरौल ज़ाहिद वारसी
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर में राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया .
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक आनंद कुमारी ने स्वामी विवेकानंद की तैल चित्र पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया . कार्यक्रम का संचालन करते हुए शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ने स्वामी जी के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी जी के विचार और जीवन जीने के सूत्र हमारे जीवन में ऊर्जा भर देता है . इस अवसर पर उपस्थित शिक्षक अशोक कुमार चौधरी ने कहा कि स्वामी जी का यह कथन “जब तक जीवन, तब तक सीखना, अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है” हमें हमेशा सीखने को प्रेरित करता रहता है . कार्यक्रम में शिक्षक नरेंद्र प्रसाद सिंह, रंजीत कुमार, अश्वनी कुमार, प्राणेश रोशन, शिव कांत पांडे ,राजीव कुमार, विभा कुमारी, सुनील कुमार ठाकुर सहित अन्य शिक्षको ने स्वामी जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए.
