मनाई गई विवेकानंद की जयंती
मनाई गई विवेकानंद की जयंती
महुआ, नवनीत कुमार
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा महुआ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 20 के विष्णु चौक पर गुरुवार को स्वामी विवेकानंद की 160 वीं जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता उमेश कुमार ने की। जबकि संचालन मोहन कुमार ने किया।भाजपा महामंत्री चुन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि युवाओं के लिए जरूरी नहीं कि वह हिमालय पर चढ़े या धर्म संसद में जाए। महान बनने के लिए माता-पिता व गुरु का सम्मान और लोगों की मदद करना चाहिए। मंडल उपाध्यक्ष अभय मिश्रा ने स्वामी विवेकानंद के जीवन परिचय दिया। इस अवसर पर शंकर कुमार, सुनीता देवी, भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष रूणा मिश्रा, करण कुमार, दीपक सिंह माया, गणेश राय, दिनेश मिश्रा, टुन्नी पासवान, विक्रम सिंह छोटू , अजय ठाकुर, सागर महतो आदि मौजूद थे। महुआ गांधी चौक पर नायसो के सचिव सुमित सहगल के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। यहां पर लोगों ने कहा कि ऐसे विद्वान जनों के कारण ही भारत विश्व गुरु बना है। उधर कन्हौली, हरपुर, डोगरा, बेलकुंडा, छतवारा आदि स्थानों पर भी स्वामी विवेकानंद को याद किया गया।
