आपका सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पहुंचे विधायक
आपका सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पहुंचे विधायक
महुआ, नवनीत कुमार
आपका सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत महुआ के विधायक ने जनता से गुरुवार को सीधा संवाद शुरू किया। यह संवाद महुआ विधानसभा के जनता के बीच किया गया।
विधायक डॉ मुकेश रौशन ने बताया की इस कार्यक्रम का आयोजन महुआ विधानसभा क्षेत्र के हर पंचायत, हर गांव और नगर परिषद क्षेत्र में होगा। इस कार्यक्रम में महुआ विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदातागण मुझसे अपनी समस्याओं को लेकर सीधा संवाद कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में विभिन्न समस्याओं पर ग्रामीणों ने विधायक से सीधा संवाद किया। जनता द्वारा समस्याओं को लेकर किए गए सवाल पर उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए विधायक डॉ रौशन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारियों से बात की। साथ ही समस्याओं के निराकरण का निर्देश दिया।
इस दौरान विभागों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में विधायक ने क्षेत्र की सड़कों की भी समीक्षा की। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों एवं पुल को जल्द से जल्द मरम्मत करने का निर्देश दिया।विधायक डॉ रौशन ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि आपकी सभी समस्याओं का निराकरण एक-एक कर करने के लिए मैं प्रतिबद्धत हूं। आप सभी धैर्य रखें। विधायक ने कहा कि महागठबंधन की सरकार गरीबों की हितेषी है। इस दौरान ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता सहित कई विभाग के पदाधिकारियों के साथ राजद के नसीम रब्बानी, सरफराज एजाज, संतोष कुमार चौधरी, रामाशंकर यादव, सुधीर राय, रंजन यादव, शत्रुघ्न राय, बब्लू राय, विशाल गौरव, धर्मेंद्र कुमार, संजीव यादव, तौसीफ राजा, अजीत यादव आदि उपस्थित थे।
