April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नवनिर्वाचित अध्यक्ष व पार्षदों ने ली शपथ

नवनिर्वाचित अध्यक्ष व पार्षदों ने ली शपथ

महुआ । नवनीत कुमार
महुआ नगर परिषद क्षेत्र से निकाय चुनाव में नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह अनुमंडल कार्यालय में संपन्न हुआ। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अनुमंडल कार्यालय सभागार में शुक्रवार के दिन उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार के द्वारा सभापति पद से नवनिर्वाचित हुए नवीन चंद्र भारती एवं उप मुख्य पार्षद रोमा यादव सहित समस्त वार्ड पार्षदों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष नवीन चंद्र भारती ने शपथ ग्रहण कर कहां की नगर के विकास में कोई कसर बाकी नहीं रखी जाएगी। सभी के साथ व सहयोग से नगर का चौतरफा सर्वांगीण विकास किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह में कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति देखी गई। शपथ ग्रहण समारोह के तैयारियों की व्यवस्था सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव कुमार के द्वारा पूर्ण की गई। इस दौरान महुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूनम केसरी , अपर अनुमंडल पदाधिकारी वंदना कुमारी , अंचलाधिकारी अमर कुमार सिन्हा , नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन सहित अन्य गणमान्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में नगर परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.