April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

उत्साह पूर्वक मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जंयती

उत्साह पूर्वक मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जंयती

महुआ से मोहन कुमार की रिपोर्ट

महुआ :- भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महुआ नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर 20 के विष्णु चौक पर स्थित मनहर होमियो क्लिनिक में गुरुवार को स्वामी विवेकानंद की 160 वीं जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में बड़े धूमधाम मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नाथबाबा के पुजारी सह भाजपा नेता श्री उमेश कुमार ने की । जबकि संचालन युवा समाजसेवी मोहन कुमार ने किया । सर्वप्रथम उपस्थित लोगों ने स्वामी विवेकानंद जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि की एवं दीप प्रज्ज्वलित किया । करोड़ों युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर युवाओं एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे। इस मौके पर भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष शिवचंद्र राय ने कहा कि इस देश का भविष्य एक युवा ही बदल सकता है, देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं। भाजपा महुआ उपाध्यक्ष उमेश कुमार ने कहा की युवाओं के लिए शिक्षा ही सबसे अच्छा साधन है क्योंकि विवेकानंद युवा के साथ साथ एक शिक्षित और ज्ञानवान प्रखर वक्ता भी थे। भाजपा महामंत्री चुन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि युवाओं के लिए जरूरी नहीं कि वह हिमालय पर चढ़े या धर्म संसद में जाए, महान बनने के लिए माता -पिता व गुरु का सम्मान और लोगों की मदद करना चाहिए। मंडल उपाध्यक्ष अभय मिश्रा ने स्वामी विवेकानंद के जीवन परिचय बताते हुए कहा की प्रत्येक व्यक्ति के महान बनने के लिए किसी अच्छे व्यक्ति का साथ जरूर होता है।
स्वामी विवेकानंद ने विश्व धर्म संसद में अपना उद्बोधन भाइयो और बहनों के साथ दिया था। आदर्श पब्लिक स्कूल के निदेशक शंकर कुमार ने कहा कि भारतीय संस्कृति को अक्षुण बनाने में स्वामी विवेकानंद का महत्वपूर्ण योगदान रहा। स्वामी विवेकानंद ने अमरीका के शिकागो में हुए एक आयोजन में प्रभावशाली भाषण देते हुए भारतवर्ष को विश्व गुरु के रूप स्थापित करते हुए भारत की क्षमता का लोहा मनवाया था। युवा समाजसेवी मोहन कुमार ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके पद चिह्नों पर चलकर देश के विकास में काम करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि हमें अगर जीवन में उच्च लक्ष्यों पर पहुंचना है, तो विवेकानंद के बताए कठिन मार्गों पर चलना होगा। इस अवसर पर जदयू महुआ प्रखंड उपाध्यक्ष सुनीता देवी, भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष रूणा मिश्रा, शिक्षक करण कुमार, दीपक सिंह माया, गणेश राय , दिनेश मिश्रा, लोजपा नेता टुन्नी पासवान, विक्रम सिंह छोटू , अजय ठाकुर,सागर महतो आदि मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.