कृषक मजदूर संगठन की बैठक में लिए गए कई निर्णय
कृषक मजदूर संगठन की बैठक में लिए गए कई निर्णय
महुआ। रेणु सिंह
ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन जिला कमिटी की विस्तारित बैठक पानापुर में राज्य उपाध्यक्ष ललित कुमार घोष के निर्देशन एवम जिला अध्यक्ष रामपुकार राय के अध्यक्षता में किया गया। जिसका संचालन जिला सचिव इंद्रदेव राय ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से वैशाली जिला को घोड़परास मुक्त करने आजादी के महानायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती पर जिला के सभी प्रखंडों में मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही आम जनता के लोकतांत्रिक अधिकारो को हनन करने वाले महुआ एसडीओ एवम दूतीय दंडाधिकारी को बर्खास्त हेतु विभिन्न चरणों में अंदोलतर्मक कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया गया ।
मालूम हो की यूरिया की घोर कालाबाजारी एवम वैशाली जिला को घोरप्रास मुक्त करने सहित किसानों के ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु संगठन के नेता पर एक साजिश के तहत तानाशाह महुआ एसडीओ ने दूतीय दंडाधिकारी पूनम खन्ना से शांति पूर्ण आंदोलनकारी किसान नेता पर मुकदमा दर्ज करा कर अपने तानाशाह सोच का परिचय दिया है जो किसी भी हालत में क्षम्य नहीं है । विदित हो की पूरे क्षेत्र का किसान यूरिया के घोर कालाबाजारी से त्रस्त होकर मनमाने दाम पर यूरिया खाद खरीदने के लिए विवश हुआ वर्णित पदाधिकारी ने कालाबाजारी करने वाले खाद दुकानदारों एवम संबंधित अधिकारी पर करवाई तो नही कर पाया लेकिन किसान के दर्द को समझने वाले इस कालाबाजारी के खिलाफ आवाज उठाने वाले किसान नेता पर मुकदमा कर अपना तानाशाह सोच का परिचय दिया है ।
प्रेस के माध्यम से किसान नेताओं ने वैशाली समाहर्ता एवम सरकार से मांग की है की किसानों को मांगो को अनदेखी करने वाला तानाशाह महुआ एसडीओ एवम दूतीये दंडाधिकारी पूनम खन्ना को बर्खास्त की करवाई करते हुए वैशाली जिला को अविलंब घोरप्रास मुक्त करे तथा यूरिया खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाते हुए सभी किसानों को निर्धारित दर पर यूरिया सहित अन्य खाद मिलने की गारंटी करे ।
उक्त बैठक में किसान नेता जगन राय, प्रमोद राय, रामनाथ राय , जीवस पासवान, वीर बहादुर सिंह, बिट्टू कुमार, सोभित शर्मा, जावीर अली, दिनेश कुमार राय, चंद्रभूषण कुमार सहित दर्जनों नेताओ ने अपना विचार रखते हुए आम किसानों से अपील किया है की वो अपने अधिकार के लिए मजबूती से अपना हर संभव सहयोग दे।
