April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

भतीजे के साथ मारपीट के बाद घर में लगाई आग

भतीजे के साथ मारपीट के बाद घर में लगाई आग
65 लाख से अधिक की संपत्ति का हुआ नुकसान, भाई और भतीजा ने ही दिया घटना का अंजाम, महुआ के हरपुर बेलवा चौक का मामला
महुआ। रेणु सिंह
घर पर चढ़कर छोटे भाई और भतीजा ने ना सिर्फ मारपीट कर घायल कर दिया। बल्कि अस्पताल जाने के बाद उनके घर को आग के हवाले भी कर दिया। इस अगलगी में 65 लाग से अधिक की क्षति हुई है।
भुक्तभोगी द्वारा महुआ थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। यह घटना शनिवार की दोपहर महुआ थाने के हरपुर बेलवा में घटी। हरपुर बेलवा निवासी अवनींद्र कुमार सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन में लिखा है कि उनके पुत्र अविनाश कुमार के साथ उनके छोटे भाई भतीजा आदि ने मिलकर मारपीट की। जिसमें घायल पुत्र को वह इलाज के लिए महुआ अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे। वह जैसे ही अस्पताल पहुंचे कि उन्हें मोबाइल पर सूचना मिली की घर में आग लगा दी गई। वह घायल पुत्र को बगैर इलाज कराएं उल्टे पांव घर की ओर भागे। जहां घर धू धूकर कर जल रहा था और फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंच चुकी थी। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आग से 50 लाख के मकान के अलावा 15 लाग के हार्डवेयर के समान आदि को नुकसान पहुंची है। इतना ही नहीं उनके पतोहू, बुजुर्ग पिता, एक वर्ष का पोता को घर में बंधक भी बना दिया गया था। अगर दमकल कर्मी मौके पर नहीं पहुंचते तो वे लोग भी जिंदा जल जाते। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण उसकी धूंआ से काफी दूर तक घना काला अंधेरा हो गया था। आवेदन के साथ ही पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.