April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मुखिया पुत्र को अज्ञात बदमाशो ने गोली मारकर किया घायल, हालत गम्भीर/रिपोर्ट ज़की अहमद

*मुखिया पुत्र को अज्ञात बदमाशो ने गोली मारकर किया घायल, हालत गम्भीर*

समस्तीपुर(जकी अहमद)

कल्याणपुर ब्लॉक के तहत चकमेहसी थाना क्षेत्र के मालीनगर पंचायत के मुखिया मंजू देवी के पुत्र मनीष सिंह को बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया है। बताया जाता है कि स्वर्गीय मंटू सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन मन्नी सिंह मालीनगर में करवा रहे थे। आज क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच था। इसी बीच क्रिकेट ग्राउंड के पास ही मन्नी सिंह पर एक ही बाइक पर सवार तीन की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे मनीष सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गये। बताया जाता है कि मनीष सिंह को 3 गोली लगी है। गोली चलने के बाद क्रिकेट ग्राउंड पर अफरा – तफरी का महौल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी वहां से फरार हो गये। आनन – फानन में परिजनों ने जख्मी मन्नी सिंह को मुजफ्फरपुर मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार मन्नी सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना पर चकमेहसी थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बहरहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.