April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

ट्रेक्टर और टेम्पु के टक्कर में आधा दर्जन यात्री घायल, दो कि हालत नाजुक*

*ट्रेक्टर और टेम्पु के टक्कर में आधा दर्जन यात्री घायल, दो कि हालत नाजुक*

समस्तीपुर(जकी अहमद)

वारिसनगर थाना क्षेत्र के बेसिक स्कूल हांसा के पास ट्रेक्टर और टेम्पु के टक्कर में टेम्पु पर सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गये। सभी घायलों को हांसा गांव स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल एम्बुलेंस द्वारा भेज दिया गया। जहां सभी घायलों का उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को अपराहन करीब 11 : 30 बजे हांसा पंचायत के बेसिक स्कूल के पास ट्रेक्टर और टेम्पु में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में टेम्पु पर सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गये। जिसमें दो यात्री कि हालत गम्भीर बनी हुई है। बताया गया है कि टेम्पु खानपुर से समस्तीपुर आ रही थी, जबकि ट्रैक्टर समस्तीपुर से खानपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही हांसा बेसिक स्कूल के पास पहुंचा कि दोनों गाड़ियों में आमने – सामने की टक्कर हो गई। घायलों में ऑटो पर सवार दाहोर महतो, नीतू कुमारी, भुल्ला मल्लिक, मिट्ठू राय, उनकी पत्नी डाली देवी, रामदेव महतो व संतोष मल्लिक का नाम शामिल है। सभी घायल लोगों का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है। जख्मी लोगों में रामदेव और संतोष की स्थिति गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर ने दोनों को पीएमसीएच रेफर कर दिया है। यात्रियों ने बताया कि अनियंत्रित रूप से आ रही ट्रैक्टर ने अपने साइड से आ रहे ऑटो में ठोकर मार दी थी। उधर घटना की सूचना पर पहुंची वारिसनगर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वारिसनगर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। बहरहाल घायलों के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.