लोजपा रा नेत्री की सासू मां की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे पूर्व सांसद और विधायक
लोजपा रा नेत्री की सासू मां की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे पूर्व सांसद और विधायक
महुआ। नवनीत कुमार
महुआ प्रखंड की कन्हौली बिशनपरसी पंचायत के बेझा गांव में मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा में पूर्व सांसद और विधायक पहुंचे। यहां लोजपा रामविलास की नेत्री गीता कुशवाहा की सासु मां जीवनी देवी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था।
इस मौके पर लोगों ने पहुंचकर उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। यहां विभिन्न दलों के कार्यकर्ता भी शामिल हुए और दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व सांसद रामा किशोर सिंह उर्फ रामा सिंह ने पहुंचकर दिवंगत जीवनी देवी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। साथ ही मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक डॉ अच्युतानंद ने भी पूरे वेद मंत्रोचार के बीच दिवंगत जीवनी देवी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जीवन और मरण प्रकृति के हाथ में है। इस धरती पर जो आया है उसे एक दिन जाना होता है। उन्होंने यहा गीता का ज्ञान भी लोगों को कराया। पार्टी के प्रदेश महासचिव साजेश पासवान, संजय पासवान, रणविजय चौरसिया, युवा प्रदेश महासचिव संतोष शर्मा, पिंकी पासवान, सनोज पासवान, राजकुमार गुप्ता आदि ने भी मृतक के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। गीता कुशवाहा ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया।
