एक 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत ठंड लगने से हो गई।
एक 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत ठंड लगने से हो गई।
महनार। सुनील
महनार थाना क्षेत्र के मोख्तारपुर गांव में अपने बहनोई के घर आए एक 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत ठंड लगने से हो गई।बताया गया व्यक्ति ने इलाज के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में दम तोड़ा।घटना को लेकर बताया गया कि मोख्तारपुर गांव में ठंड लगने से समस्तीपुर जिला के जोनापुर निवासी 65 वर्षीय राम प्रवेश महतो की मौत हो गई।रामप्रवेश महतो अपने बहनोई दिलीप महतो के घर आया हुआ था।ठंड लगने के कारण उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।जिसके बाद उसके स्वजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में लेकर आए।जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।
