दारू लदा ट्रक धराया
दारू लदा ट्रक धराया
महुआ। महुआ के कुशहर में एक दारू लदा ट्रक को पीछा करते हुए पुलिस ने उसे कादिलपुर में पकड़ लिया। मंगलवार की शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि दारू का ट्रक कुशहर चौक से होकर जा रहा है।
इस बीच पुलिस ने नाकेबंदी शुरू कर दी। पुलिस ने दारू लदे ट्रक को महुआ थाने के कादिलपुर में जप्त कर लिया है। पुलिस द्वारा दारू लदे ट्रक को जप्त किए जाने के बाद देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। बताया जा रहा है कि दारू का कार्टून कोल्ड ड्रिंक की आड़ में छुपा कर ले जाया जा रहा था।
