हत्या के प्रयास सहित विभिन्न मामलों में जेल
हत्या के प्रयास सहित विभिन्न मामलों में जेल
महुआ। नवनीत कुमार
महुआ पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न मामलों में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि हत्या के प्रयास छीनतई सहित विभिन्न मामलों में नामजद आरोपी महुआ थाना के कन्हौली विशनपरसी निवासी रवि राम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वह 4 वर्षों से फरार चल रहा था।
अपह्रता को पुलिस ने किया बरामद
महुआ। 7 वर्ष पूर्व अपहृत युवती को महुआ पुलिस ने बरामद करने में सफलता पाई है। पुलिस ने अपने अपह्रता को बरामद कर मंगलवार को 164 के बयान के लिए कोर्ट में पेश किया।
जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि महुआ थाने के पहाड़पुर निवासी अपहृत युवती पूनम कुमारी को बरामद कर लिया गया। 7 वर्ष पूर्व उसका अपहरण करने का मामला दर्ज किया गया था। वाह पुनीत सहनी की पुत्री बताई गई है।
