April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महनार एसडीओ सुमित कुमार ने सहदेई और देसरी प्रखंडों का दौरा कर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का जायजा लिया।

महनार एसडीओ सुमित कुमार ने सहदेई और देसरी प्रखंडों का दौरा कर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का जायजा लिया।

रिपोर्ट अशरफ़ वैशालवी

 

महनार वैशाली।अनुमंडल पदाधिकारी महनार ने सहदेई वह देसरी प्रखंडों का दौरा कर सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का जायजा लिया देसरी प्रखंड के रसूलपुर हबीब एवं धर्मपुर राम राय के जन वितरण प्रणाली विक्रेता के दुकान का निरीक्षण किया गया । रसलपुर हबीब के विक्रेता श्री राम जन्म सिंह के यहां शिकायत प्राप्त नहीं हुई, लाभुकों द्वारा बताया गया कि सही वजन से अनाज मिलता है एवं पोस मशीन के द्वारा प्राप्ति रसीद दी जाती है एवं वहां भंडारण भी सही पाया गया । धर्मपुर राम राय के विक्रेता वीरेंद्र कुमार राय के यहां लोगों के द्वारा अनाज कम मिलने की शिकायत प्राप्त हुई। इसके आलोक में जन वितरण प्रणाली विक्रेता से स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया कि क्यों नहीं इस लापरवाही के लिए उनके दुकान को रद्द कर दी जाए ।

साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी, देसरी के साथ रसूलपुर हबीब और धर्मपुर रामराय पंचायतों का जाति आधारित गणना के कार्य का भी निरीक्षण किया गया । अंचल अधिकारी देसरी के साथ एक जमीनी विवाद का भी स्थल निरीक्षण किया गया । वृद्ध व्यक्ति एवं महिला द्वारा कई दिन से शिकायत देसरी अंचल में किया जा रहा था कि उनके दो शीशम के पेड़ को उनके भाई सह फरिक ने काट दिया है। पेड़ काटे जाने के विवाद को लेकर दोनों पक्षों एवं अंचल अधिकारी, देसरी के साथ स्थल निरीक्षण किया गया जिसमें वृद्ध व्यक्ति संतुष्ट हुए कि उनके जमीन में कोई भी पेड़ फरिक द्वारा नहीं काटा गया है। साथ में सीओ को निर्देश दिया गया कि भविष्य में कोई विवाद न हो, उसके लिए तीनों फरिक का आपसी बटवारा एवं नापी करते हुए वाद का निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे। इसी मामले में यह निरंतर शिकायत प्राप्त हो रही थी कि वृद्ध व्यक्ति को कोई सहायता 2 महीने से नहीं मिल रही थी परंतु उनके सामने स्थल का निरीक्षण करते हुए समाधान कर दिया गया है।

पुनः सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी के साथ कुमहरकोल में बिहार सरकार की जमीन में महादलित को बसाने हेतु निरीक्षण किया गया जिसमें ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि यहां के ग्रामीण बच्चे द्वारा यहां खेल कूद किया जाता है। अंचल अधिकारी को निर्देश दिया गया कि महादलित को बसाने हेतु एक अतिरिक्त जमीन चिन्हित कर प्रस्ताव अनुमंडल कार्यालय महनार भेजेंगे। पूर्व से चिंहित जमीन पर विचार कोई भी जमीन नहीं मिलने पर किया जाएगा।

साथ में प्रखंड विकास पदाधिकारी सहदेई बुजुर्ग के साथ गणना कार्य का भी निरीक्षण किया गया जिसमें सभी कार्य 21 जनवरी तक पूर्ण कराने का निदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.