आपका सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पहुंचे महुआ विधायक सुपौल टरिया पंचायत ।
आपका सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पहुंचे महुआ विधायक सुपौल टरिया पंचायत ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

महुआ (वैशाली ) महुआ विधानसभा के लोकप्रिय चर्चित विधायक इन दिनों आपका सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत विभिन्न पंचायतों का दौरा कर जनता की समस्याओं और उनके समाधान के प्रति गंभीर दिख रहे हैं। विभिन्न पंचायतों का दौरा करने के बाद बुधवार के दोपहर प्रखंड क्षेत्र के सुपौल टरिया पंचायत पहुंचे।
विधायक डॉ मुकेश रौशन ने बताया की इस कार्यक्रम का आयोजन महुआ विधानसभा क्षेत्र के हर पंचायत, हर गांव और नगर परिषद क्षेत्र में होगा। इस कार्यक्रम में महुआ विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदातागण मुझसे अपनी समस्याओं को लेकर सीधा संवाद कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में विभिन्न समस्याओं पर ग्रामीणों ने विधायक से सीधा संवाद किया। जनता द्वारा समस्याओं को लेकर किए गए सवाल पर उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए विधायक डॉ रौशन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारियों से बात की। साथ ही समस्याओं के निराकरण का निर्देश दिया।
इस दौरान विभागों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में विधायक ने क्षेत्र की सड़कों की भी समीक्षा की। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों एवं पुल को जल्द से जल्द मरम्मत करने का निर्देश दिया।विधायक डॉ रौशन ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि आपकी सभी समस्याओं का निराकरण एक-एक कर करने के लिए मैं प्रतिबद्धत हूं। आप सभी धैर्य रखें। विधायक ने कहा कि महागठबंधन की सरकार गरीबों की हितेषी है। इस दौरान राजद के प्रखंड अध्यक्ष नसीम रब्बानी, सरफराज एजाज, संतोष कुमार चौधरी, रामाशंकर यादव, , विशाल गौरव, धर्मेंद्र कुमार, संजय यादव, , जिला परिषद क्षेत्र संख्या 17 के जिला परिषद प्रतिनिधि संजय पासवान ,सुपौल टरिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दिलीप कुमार राय, पंचायत राजद अध्यक्ष रविंद्र राय, पंचायत समिति सदस्य मो नसीम ,महुआ प्रखंड विकास पदाधिकारी शिवांगी कुमारी सहित प्रखंड के अन्य सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।
