अंधराबर चौक बना आधुनिक शिक्षा का केंद्र ।
अंधराबर चौक बना आधुनिक शिक्षा का केंद्र ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
हाजीपुर (वैशाली) जिले के सहदेई बुजुर्ग प्रखंड अंतर्गत पहाड़पुर तोई स्थित अंधरावर चौक ,आधुनिक शिक्षा केंद्र बनता जा रहा है ।जहां पहले फुटपाथ दुकानदार ,छोटे मोटे सरकारी विद्यालय हुआ करते थे ,वही आज पांच उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,एक डिग्री महाविद्यालय, कंप्यूटर एजुकेशन, अमानत प्रशिक्षण केंद्र ,नर्सरी टीचर ट्रेनिंग महाविद्यालय के साथ-साथ कई कोचिंग संस्थान क्षेत्र के छात्र छात्राओं को तकनीकी शिक्षा व सैद्धांतिक शिक्षा भी दे रहे हैं। अंधरावर चौक स्थित नीतीश कुमार स्मारक महाविद्यालय ,जिसमें प्लस टू के साथ-साथ डिग्री महाविद्यालय, अमानत एवं बी बॉस की शिक्षा दी जाती है। उसी महाविद्यालय के कैंपस में एन के एस इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना कर छोटे बच्चों के लिए मॉडर्न शिक्षा की नींव डाली गई । दूसरी तरफ बालेश्वर सिंह सुदामा देवी उच्चतर विद्यालय में नर्सरी से लेकर 12 वी तक, अमानत, नर्सरी टीचर ट्रेनिंग ,बी बॉस जैसी शिक्षा प्रदान की जाती है । बालेश्वर सिंह सुदामा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के निदेशक अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अंधराबर चौक पर जितने भी शिक्षण संस्थाओं की स्थापना की जा रही है ,इससे शिक्षा की गुणवत्ता में निखार आएगी। सभी शिक्षण संस्थान प्रतियोगी रूप में शिक्षा प्रदान करेंगे एवं सभी विद्यालयों में योग्य शिक्षक की नियुक्ति होगी ।यह क्षेत्र के लिए शुभ संकेत है ।क्षेत्र में संचालित विभिन्न कोचिंग संस्थान के शिक्षकों ने बताया कि विद्यार्थियों को शहरों की ओर पलायन करने की आवश्यकता नहीं है ,उन्हें ग्रामीण परिवेश में ही शहरों में मिलने वाली महंगी शिक्षा उन्हें घर बैठे सस्ती शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी। अब देखना है कि विभिन्न शिक्षण संस्थान किस प्रकार के शिक्षा प्रदान कर ,अपने क्षेत्र का नाम रोशन करते है ,यह तो आने वाले समय में ही पता चल सकेगा।
