23 वोट से जीते संजय कुमार।
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट। 23 वोट से जीते संजय कुमार।
गोरौल व्यापार मंडल सहयोग समिति के मतदान बुधवार को शांति पूर्ण हुआ सम्पन्न . चुनाव में कुल 110 वोट डाले गये. चुनाव के बाद प्रखंड स्थित किसान भवन में मतगणना सम्पन्न कराई गई. निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी उदय कुमार ने बताया कि व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर संजय कुमार ने 52 वोट प्राप्त कर विजयी घोषित किए गए , संजय कुमार दुसरी बार विजयी प्राप्त किए , वहीं चुनाव की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से आरम्भ हुई जो संध्या 6 बजे समाप्त हुआ
वो अपने निकटम प्रतिद्वंदी कौशल किशोर सिंह को 23 वोट से पराजित किया . वही 26 वोट लेकर शिवजी सिंह तीसरे नम्बर पर रहे.
वही सदस्य पद पर भुषण प्रशाद पाल, मनोज कुमार यादव, रजनीश कुमार, भूषण प्रसाद सिंह, रघुराज विहारी शरण, राम सागर सिंह, ब्रज किशोर सिंह,
उर्मिला चौरसिया, निर्विरोध चुनाव जीते है. वही सदस्य के कुल 12 सीटों में 4 सदस्य पद खाली रह गया. इसके लिये कोई लोग नामांकन पत्र दाखिल नही किया. मतगणना के दौरान पर्यवेक्षक गणेश प्रसाद रजक , कृषि पदाधिकारी अवधेश कुमार, सांख्यकी पदाधिकारी अविनाश कुमार, बीसीओ अमित कुमार. उपस्थित थे. वही अवर निरीक्षक प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ सुरक्षा में डटे हुय थे. नव निर्वाचित अध्यक्ष को प्रखंड प्रमुख मुन्ना कुमार ने माला पहनाकर स्वागत किया. वही सत्यनारायण सिंह, राम बाबू सिंह,गणेश सहनी, उपेश सिंह, मोजीबुल रहमान विजय सिंह, विजय चौधरी सहित दर्जनों लोगों ने नवनिर्वाचित लोगो को माला पहनाकर बधाई दिया.
