April 29, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गोरौल प्रखंड दो पाटों में बंटा राजद।

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
गोरौल दो पाटों में बंटा राजद।

गोरौल राजद प्रखंड अध्यक्ष पद को लेकर एक वार फिर विवाद छिड़ गया है. प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर बीते मंगलवार को सोंधो गांव निवासी राजनंदन यादव को प्रखंड अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है. वही पिछले वर्ष सितम्बर माह में राजद ने चुनाव कराया गया था,जिसमे इनायतनगर गांव निवासी गणेश सहनी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. लगभग 4 माह के अंदर ही अध्यक्ष के पद पर दुवारे मनोनयन को लेकर राजद दो पाटों में बंटता नजर आ रहा है. वही निवर्तमान अध्यक्ष श्री सहनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि राजद अपने बनाये नियम को ताख पर रखकर जाती दबंगता को दिखाते हुय अपने हिसाव से अध्यक्ष बना देता है. गोरौल प्रखंड अध्य्क्ष पद अतिपिछड़ा वर्ग के लिये आरक्षित है. इसके बाबजूद अतिपिछड़ा को अध्यक्ष पद से हटाना काफी दुखद है. पार्टी में ऐसे ही अतिपिछड़ा, अल्पसंख्यक की संख्या घटती जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.