March 11, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

रंगारंग कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने मचाया धमाल

रंगारंग कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने मचाया धमाल
महुआ के भाभा आवासीय विद्यालय में एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पर छात्र-छात्राओं ने लोगों का मन मोहा
महुआ। रेणु सिंह
महुआ के कालीघाट के पास भाभा आवासीय विद्यालय में बच्चों का रंगारंग कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति पेश की। जिसे देखकर लोग चकित रह गए।
कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीओ संदीप कुमार, डीएसपी पूनम केसरी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में आगंतुकों का स्वागत प्राचार्य सह स्कूल के निदेशक सुधीर कुमार सिंह चौहान ने किया। यहां कई लोग सम्मानित भी किए गए। इस मौके पर वाइस प्रिंसिपल आसमा शाहीन, निदेशक हिमांशु कुमार, अभिषेक कुमार के अलावा सनी, सिमोन, शाहीनती, दिनेश प्रसाद सिंह आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में छात्रा आर्या सिंह का ग्रुप डांस पर लोग मोहित हो गए। वही आदित्य राज, शांति कुमारी आदि ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यहां जानकी, आदित्य, पप्पू, सुरुचि, सौम्या, निधि का ग्रुप डांस हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.