10 फरवरी से हाजीपुर नगर क्षेत्र में लागू होगी वन-वे एवं टू-बे की व्यवस्था
10 फरवरी से हाजीपुर नगर क्षेत्र में लागू होगी वन-वे एवं टू-बे की व्यवस्था
रिपोर्ट :नसीम रब्बानी,हाजीपुर बिहार
वैशाली :हाजीपुर शहर की सौंदर्यीकरण ,जलजमाव से मुक्ति एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने को लेकर ,स्थानीय विधायक श्री अवधेश सिंह एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ अपने कार्यालय कक्ष में बैठक करते हुए, जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद हाजीपुर को शहर में यातायात व्यवस्था सुगम रहे इसके लिए, वन-वे एवं टू-वे का पूरा रोड मैप बनाने तथा इसका अनुपालन आगामी 10 फरवरी से कराना सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि इसकी जानकारी आप लोगों को हो जाए इसके लिए होडिंग के माध्यम से प्रचार-प्रसार करा दिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा विगत में जो अतिक्रमण हटाया गया है ,उस पर लगातार कड़ाई से नजर रखी जाए, तथा जहां जरूरी हो ,सड़क के किनारे ग्रिल दिया जाए ।नगर परिषद के सिटी मैनेजर को निर्देश दिया गया कि नगर क्षेत्र के प्रत्येक चौक चौराहों का सौंदर्यीकरण कैसे हो इसकी योजना तैयार करें ।बैठक में उपस्थित माननीय विधायक के साथ दो हजार की क्षमता वाली ओडोटेरियम निर्माण तथा एक बड़े स्टेडियम के निर्माण के लिए भूमि चिन्हित करने पर विमर्श किया गया । इस के साथ साथ शहर की कूड़ा रखने के लिए डंपिंग जोन का जमीन लीज पर लेने के लिए विमर्श किया गया। शहर के अंदर वुडको द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। जिस पर बताया गया कि एसडीओ रोड में सीवरेज का कार्य पूर्ण हो गया है जून माह के पूर्व पथ निर्माण का कार्य पूरा करा लिया जाएगा ।जिला अधिकारी के द्वारा बीएसएनएल नंबर एवं रामाशीष चौक सौंदर्यीकरण करने रामाशीष चौक के पास आम लोगों के लिए मूलभूत सुविधा जैसे शौचालय पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध कराने का निर्देश एनएचएआई के प्रोजेक्ट निदेशक को दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि रामाशीष चौक के पास स्थित शहीद स्मारक को एनएचएआई के गाइडलाइन के अनुसार वहीं पास के गुलाम में शिफ्ट करा दिया जाए। हाजीपुर छपरा फोर लेन पथ के अंतर्गत हाजीपुर स्थित अंजानपीर के पास ऊपरी ग्रामीण पुल का निर्माण कार्य निर्धारित अवधि में पूर्ण कराने के विषय पर बताया गया कि यह कार्य पूर्ण होने की स्थिति में है। बैठक में शहर को जल जवाब मुक्त बनाने एवं वर्षा पूर्व की जान जाने वाली तैयारियों की भी समीक्षा की गई ।बैठक में जिलाधिकारी एवं माननीय विधायक के साथ अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार सिंह जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री मनोज कुमार अनुमंडल पदाधिकारी श्री अरुण कुमार एनएचएआई के पदाधिकारी वुडको के अभियंता नगर परिषद हाजीपुर के पदाधिकारी एवं सिटी मैनेजर उपस्थित थे।
