विद्युत चोरी के खिलाफ की गई छापेमारी में दो लोगों के यहां यह चोरी पकड़ी गई।
बिजली चोरी
महुआ। रेणु सिंह
विद्युत चोरी के खिलाफ की गई छापेमारी में दो लोगों के यहां यह चोरी पकड़ी गई। उन पर विद्युत विभाग पर आर्थिक क्षति करने का जुर्माना लगाते हुए एफआइआर के लिए आवेदन थाने में दिया गया है।
बुधवार को जानकारी देते हुए कनीय विद्युत अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि छापामार दस्ता महुआ थाने के कन्हौली में नूर अलम के यहां छापेमारी की। जहां मीटर गायब पाया गया। यहां विद्युत विभाग को 8,836 रुपए आर्थिक क्षति होना बताया गया है। वहीं महुआ के गांधी चौक स्थित व्यापार मंडल में फूल झार दुकान में बिजली छापेमारी के दौरान बिजली चोरी पकड़ी गई। यहां दुकानदार महुआ मुकुंदपुर निवासी सुनील साह पर 13,952 रुपए विभाग को आर्थिक क्षति करना बताया गया है। उक्त दोनों लोगों पर एफआईआर के लिए आवेदन थाने में दिया गया है। कनीय विद्युत अभियंता ने बताया कि विद्युत चोरी के खिलाफ छापेमारी लगातार जारी है।
