देवर ने लाठी से प्रहार कर भाभी को मार डाला
देवर ने लाठी से प्रहार कर भाभी को मार डाला
महुआ। रेणु सिंह
बिदुपुर थाना के रहिमापुर पंचायत अन्तर्गत वार्ड संख्या 08 में पति पत्नी के बीच हुई झगडा में देवर ने लाठी से भाभी को मारकर हत्या कर दिया।
बताया जा रहा है कि गम्भीर रूप से घायल भाभी की इलाज के दौरान भाभी की हुई मौत हो गयी।
मिली जानकारी के अनुसार मृतका 44 वर्षीय सुधा देवी अपने पति वीरेंद्र दास से किसी बात को लेकर झगड़ा कर रहे थे l उसी समय उसका शराबी देवर धर्मेंद्र दास उसे लाठी से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला को परिजन एवं स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती करायाl गया l जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालात को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया। जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया । घटना की सूचना बिदुपुर थाने की पुलिस को मिली तो घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया।
