बाप ने दूधमुही बच्ची को मार डाला
बाप ने दूधमुही बच्ची को मार डाला
महुआ। रेणु सिंह
बिदुपुर थाने के हरपुर गोपाल गांव में एक बाप ने नशे की स्थिति में पहले अपनी पत्नी को पीटकर अधमरा कर दिया। पत्नी जब वेहोश होकर गिरी पड़ी तो उसने अपनी डेढ़ माह की दूधमुही बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी और उसे विछावन पर सुला कर भाग गया।
जब वेहोश पड़ी महिला जब होश में आई तब उसने विछावन पर सोई अपनी बच्ची को जगाने की कोशिश की। जिसके बाद उसे घर के अन्य महिला से घटना की सारी जानकारी मिली। जिसके बाद उसके रोने और हंगामा करने के बाद लोग उसके घर के पास जुटे।मामले की लीपापोती का भी प्रयास किया जा रहा था।इसी क्रम मे किसी ने बिदुपुर पुलिस को घटना की जानकारी दे दी।मौके पर पहुचे थानाप्रभारी फेराज हुसैन और पुलिस टीम ने बुरी तरह जख्मी महिला को घर से निकाला और नन्ही सी बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाप फरार है।
