April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जदयू नेता घर से लापता

जदयू नेता घर से लापता

 रिपोर्ट सुधीर मालाकार 

वैशाली ! महुआ नगर परिषद क्षेत्र के महुआ मुकुंदपुर, (पंचमुखी चौक के पास) निवासी जदयू नेता राजेश्वर सिंह पटेल पिछले दिन शाम 5 बजे से अपने निवास स्थान से लापता बताए जाते हैं। परिजनों ने जानकारी देकर बताया कि पिछले कुछ महीनों से भी अस्वस्थ चल रहे थे। पैर में जख्म होने कारण वे घर पर ही बेड रेस्ट थे ।इधर स्वस्थ होने के बाद कल शाम में 5 बजे घर से निकले जो अब तक उनका कोई अता पता नहीं चल सका है ।घर वालों ने खोजने की हर संभव प्रयास की है ,अभी तक उनका कोई पता नहीं चल सका । इन के लापता होने की सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी दी गई है।उनके घर न लौटने से परिजन काफी चिंतित एवं हतोत्साहित है । राजेश्वर सिंह के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी नीचे दिए गए मोबाइल नंबर पर दी जा सकती है : 983523 0145/ 6200 232566/ 9504213206

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.