April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

साझा प्रयास नेटवर्क ने आयोजित की जिला स्तरीय मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला ।

साझा प्रयास नेटवर्क ने आयोजित की जिला स्तरीय मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला 

रिपोर्ट सुधीर मालाकार

वैशाली !हाजीपुर साझा प्रयास नेटवर्क के तत्वाधान में प्रजनन, स्वास्थ्य एवं सुरक्षित गर्व समापन पर मीडिया की जिला स्तरीय संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सभागार ,हाजीपुर में आयोजित की गई । कार्यक्रम को आई पास डेवलपमेंट फाउंडेशन पटना के क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक राजीव गुप्ता ने कहा कि आज के दौर में सुरक्षित गर्भपात कराना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है ।इस कार्य में अधिकांश लोगो द्वारा गुपचुप तरीके से प्राइवेट अस्पतालों में असुरक्षित गर्भपात कराया जाता है ,जिसके कारण बड़ी संख्या में गर्भवती महिला असमय ही काल के गाल में समा जाती हैं ,इसलिए आवश्यकता है कि गर्भधारण के 20 सप्ताह के अंदर ही गर्भपात कराना चाहिए। जिससे कि वे सुरक्षित रहें ।उन्होंने एम टी पी एक्ट 1971 के अनुसार गर्भ में पल रहे अनुवांशिक विकारों वाले बच्चों को 20 से 24 सप्ताह के अंदर ही गर्भपात करा देना चाहिए। यह गर्भपात कुशल चिकित्सकों द्वारा ही करना चाहिए। ऐसी स्थिति में सरकारी अस्पतालों में निशुल्क गर्भपात की व्यवस्था है ,जहां पर कोई भी स्वेच्छा से गर्भपात करा सकती है । कार्यशाला को जिला समुदायिक उत्प्रेरक निभा रानी सदर अस्पताल हाजीपुर एवं स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला फाउंडेशन के सचिव सुधीर शुक्ला ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.