गोरौल चौक पर बिति रात आभूषण दुकान में लाखों का चोरी ।
गोरौल चौक पर बिति रात आभूषण दुकान में लाखों का चोरी 
रिपोर्ट ज़ाहिद वारसी, गोरौल वैशाली
वैशाली:गोरौल थाना क्षेत्र के गोरौल चौक पर बिति रात्रि तीन आभूषण दुकान का चोरों ने बीती रात ताला तोड़कर दो दुकानों में चोरी कर जेवरात चुरा ले गए । जिले से बुलाई गई खोजी कुत्ते भी चोर एवं चोरी का सामान खोजने में विफल साबित हुई । पुलिस भी जांच कर रही है लेकिन चोरों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया । बताया गया है कि गोरौल चौक स्थित पेट्रौल पम्प के पास सोमवार की रात्रि जय माता दी आभूषण दुकान एवं राहुल हर्ष आभूषण दुकान में चोरों ने ताला तोड़ कर आभूषण चुरा ले गया । वहीं तीसरे अलंकार आभूषण दुकान में भी चोरों ने शटर तो काट दिया लेकिन भीतर में लगे ग्रिल का ताला नहीं काट सका जिसके कारण उस दुकान में चोरी होने से बच गया । घटना स्थल पर पहुंची खोजी कुत्ता के साथ पुलिस जांच में जुटी हुई थी । इस मामले में जय माता दी आभूषण दुकान के मालिक रमेश कुमार ने थाने में दिए आवेदन में कहा है कि रविवार को दुकान हर दिन की तरह बंद कर दिया था । सोमवार को दुकान नहीं खोला क्योंकि सोमवार को हमलोगों का बन्दी का दिन था । मंगलवार की सुबह बगल के दुकानदार ने फोन किया कि आपके दुकान का शटर कटा हुआ है । जब दुकान पर पहुंचा तो देखा कि शटर कटा हुआ है और भीतर का तिजोरी भी कटा हुआ है । देखा कि तिजोरी में रखे लगभग 3 किलो 3 सौ ग्राम का चांदी के आभूषण जिसका कीमत 2 लाख 21 हजार एवं सोने का आभूषण लगभग 45 ग्राम जिसका कीमत लगभग 2 लाख 59 हजार रुपये गायब है । वहीं तिजोरी में ही रखे 25 हजार रुपये भी गायब कर दिया । आवेदन में यह भी लिखा है कि बगल के आभूषण दुकान का भी शटर एवं ताला काटा गया जो सीसीटीवी फुटेज में कुछ व्यक्तियों के द्वारा घटना को अंजाम दिया जा रहा था । थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने दुकानदारों से कहा कि चोरों की छानवीन की जा रही है बहुत जल्द सारे चोर पुलिस के गिरफ्त में होगा ।
