पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ सह आर्य समाज सम्मेलन संपन्न ।
पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ सह आर्य समाज सम्मेलन संपन्न ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
वैशाली! जंदाहा ,परोपकारी सभा सिंघाड़ा एवं गायत्री परिवार ,आर्य समाज के संयुक्त तत्वाधान में 51 कुंडीए पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ एवं आर्य समाज सम्मेलन का विधिवत समापन हुआ । यह यज्ञ29 मार्च से आरंभ होकर पांच दिवसीय महायज्ञ 2 अप्रैल को पूर्ण भक्ति भाव के साथ समापन हुआ। इस मौके पर विद्वानों ने अपने-अपने कथा प्रवचन के माध्यम से मानव को चेतावनी देते हुए संसार रूपी समस्या से निकलने का सही रास्ता बताया।इस मौके पर व्याकरण आचार्य श्री राम प्रवेश शास्त्री ने कहा कि ओम संसार का रक्षक है, इसी के माध्यम से माता पिता और गुरु अग्नि के समान आगे आगे चलकर रास्ता प्रशस्त करते हैं ,जिससे मनुष्य अपनी लोक कल्याणकारी कार्य को करता हुआ आगे बढ़ता है । इस महायज्ञ में पधारे विद्वानों में पंडित योगेश भारद्वाज ,मेरठ ,डॉ राम प्रवेश शास्त्री ,पूर्वी चंपारण, दयानंद सत्यार्थी, समस्तीपुर, नैन श्री प्रज्ञा ,देवरिया ,स्वामी प्राणदेव जी नोएडा ,स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती दिल्ली शामिल थे ।इस अवसर पर अतिथि रूप में सूबेदार जी धर्म जागरण समन्वय क्षेत्र प्रमुख, संजय सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा ,जंदाहा आर्य समाज के प्रधान अशोक कुमार सिंह ,मंत्री राजेश कुमार ,जिला प्रधान बैजनाथ राय आर्य, मंत्री मनोज कार्यक्रम संयोजक अजीत कुमार आर्य ,चंद्रवत आर्य, देवव्रत आर्य, प्रवीन कुमार सिंह, पंकज जयसवाल, साकेत जी सहित हजारों लोग उपस्थित थे ।पांच दिवसीय महायज्ञ में शोभा यात्रा, यज्ञोंपवित्र संस्कार ,योग सत्र ,संस्कार सत्र,हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।
