तार नहीं जोड़ने देने से 12 घंटे तक बाधित रही बिजली महुआ। रेणु सिंह
तार नहीं जोड़ने देने से 12 घंटे तक बाधित रही बिजली
महुआ। रेणु सिंह
कुछ लोगों के द्वारा तार नहीं जोड़ने देने के कारण महुआ के पिरोई विद्युत सबस्टेशन अंतर्गत चांदसराय फीडर की बिजली दिन भर गायब रही। जिससे उपभोक्ता परेशान रहे। बुधवार की देर शाम तक लोगों को बिजली नसीब नहीं हुई। शाट सर्किट के कारण विद्युत तार टूट गई थी।
विद्युत विभाग के कनीय अभियंता द्वारा बताया गया कि पिरोई सब स्टेशन के चांदसराय फीडर में 11 केवीए का तार पहाड़पुर गोरीगामा में टूट जाने के कारण बिजली सप्लाई में बाधा आई। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ लोगों द्वारा बिजली के तार जोड़ने में बाधा डाली गई। जिसके कारण देर शाम तक बिजली सप्लाई नहीं हो पाई। सुबह से गायब बिजली देर शाम तक नहीं आने के कारण लोगों को सबसे ज्यादा पानी की दिक्कत हुई। बिजली नहीं आने के कारण न तो नलकूप चले नहीं बोरिंग पंप। इस समय किसानों को प्याज की खेती करने के लिए बिजली की जरूरत है। जबकि तार नहीं जोड़ने देने के कारण उपभोक्ता परेशान होते रहे। बिजली बाधित होने से चांदसराय फीडर के हजारों उपभोक्ता परेशानी में दिखे। एक सुबह से गायब बिजली 12 धंटे बाद देर शाम 8:45 बजे तब मिली जब बिभाग के कई वरीय अधिकारी पहुंचे। इसके बाद फिर लोगों को राहत आई। बताया गया कि नया और पुराना पोल विवाद को लेकर लोग तार नहीं जोड़ने दे रहे थे।

