April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

एलाइनर तकनीक पर दो दिवसीय कार्यशाला पटना में संपन्न, शामिल हुए ख्यातिप्राप्त डॉक्टर

एलाइनर तकनीक पर दो दिवसीय कार्यशाला पटना में संपन्न, शामिल हुए ख्यातिप्राप्त डॉक्टर

रिपोर्ट नसीम रब्बानी

पटना : बुद्धा इंस्टिट्यूट ऑफ डेंटल साइंस एंड हॉस्पिटल में कल शुरू हुए अत्याधुनिक एलाइनर तकनीक पर दो दिवसीय कार्यशाला आज सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस कार्यशाला में देश के ख्याति प्राप्त डॉक्टर शामिल होकर इस तकनीक के बारे में विस्तृत चर्चा की। इस दौरानआज आर्थो डिपार्टमेंट के विश्वस्तरीय प्रेशर मोल्डिंग मशीन मिनिस्टार एस पर एलाइनर तकनीक का हैंड्स-ऑन प्रदर्शन किया गया।

इसके साथ ही हॉस्पिटल में पहले मरीज पर अलाइनर द्वारा इलाज शुरू किया गया। इस बात की जानकारी हमे आर्थो विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अमेश कुमार गोलवारा ने दी। उन्होंने कहा कि यह तकनीक काफी नहीं है और इसको कॉलेजों में आसानी से उपलब्ध करा कर मरीजों का इलाज किया जाता है यह दांतो को सीधा करने का आधुनिक तरीका है। इस अवसर पर अस्पताल के चेयरमैन डॉ विनय सिंह सेक्रेटरी आरके सिंह और प्रिंसिपल डॉक्टर चटर्जी व सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि यह आधुनिक तकनीक कॉलेज सस्ते दाम में मरीजों को उपलब्ध करवाएगी।

बुद्धा डेंटल कॉलेज सस्ते और उत्कृष्ट इलाज मोहइया कराने के लिए कटिबध है। आर्थो विभाग के डॉ. नील भरत केडिया, डॉ. के. एच. सुधीर, डॉ. शोवेंदु झा, डॉ. राशि चौहान, डॉ. रिचाश्री, डॉ. पल्लवी कुसुम, डॉ. अंजली कॉल, डॉ. मेजर अमित कुमार ने भी मरीज को अलाईनर उपलब्ध कराने में अपना सहयोग दिया। दिल्ली से आए डॉ. गुरकीरत सिंह और हरियाणा से आए डॉ. अजीत जायसवाल ने आगे भी एलाइनर तकनीक से इलाज पर विस्तृत चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.