April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पंच, सरपंच व न्याय मित्र को दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

पंच, सरपंच व न्याय मित्र को दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
महुआ। रेणु सिंह
जिला परिषद सभागार वैशाली में सरपंच, उप सरपंच, न्याय मित्र और कचहरी सचिव का दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेश चंद्र श्रीवास्त, रघुवंश कुमार सिन्हा (परामर्शी, पंचायती राज विभाग, एडीएम विनोद कुमार सिंह, राजकुमार पासवान, कुमार सानू, डीसीएलर कुमार गौरव, पंच सरपंच संघ के अमोद कुमार निराला प्रदेश अध्यक्ष बिहार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया।
इसके पश्चात नोडल पदाधिकारी राजकुमार पासवान के द्वारा प्रार्थना कराई गई। आगंतुकों और प्रतिभागियो का स्वागत किया गया। रघुवंश कुमार सिन्हा के द्वारा पंचायत राज अधिनियम एवं सरपंच, उप-सरपंच के अधिकार, कर्तव्य की विस्तृत जानकारी दी गई। सुरेश चंद्र श्रीवास्तव के द्वारा ग्राम कचहरी के लिए पंचायत राज अधिनियम 2006 में दिए गए कानूनी अधिकार की विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कुमार सानू के द्वारा कार्य एवं दायित्व की विस्तृत चर्चा की गई। वही प्रदेश अध्यक्ष श्री निराला ने नियमानुसार प्रशिक्षण लेने के लिए सभी ग्राम कचहरी प्रतिनिधि, कर्मियो का आव्हान किया। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों के द्वारा प्रशिक्षकों से प्रश्न भी खूब किया गया और अपनी जागरूकता , ज्ञान को बढ़ाने का प्रयास किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 5 अप्रैल से शुरू होकर 30 मई तक जिला परिषद सभागार में अलग अलग बैचों में चलेगा। आज के प्रथम बैच के प्रशिक्षण में देसरी और पटेढ़ी बेलसर प्रखंड के सरपंच, उप सरपंच, न्यायमित्र और कचहरी सचिव ने भाग लिया। पंचायतों की भूमिका एवं पंचायतों के लिए उपयुक्त संसाधन की विस्तृत चर्चा की गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.