April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आरटीपीसीआर के लिए रोज 125 लोगों के लिए जा रहे नमूने

आरटीपीसीआर के लिए रोज 125 लोगों के लिए जा रहे नमूने
महुआ। रेणु सिंह
नवयुग संवाददाता कोरोना के बढ़ते कदम को देखते हुए महुआ अनुमंडल अस्पताल और पीएचसी में आरटीपीसीआर के नमूने लेने के काम में तेजी लाई गई है। यहां प्रतिदिन 125 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है। दोनों अस्पतालों में 125 लोगों का सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया।
यहां अस्पताल प्रशासन द्वारा बताया गया कि कोरोना को देखते हुए जांच में तेजी लाई गई है। अनुमंडल अस्पताल में 75 और पीएचसी में 50 लोगों का प्रतिदिन सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है। यह भी बताया गया कि एंटीजन किट उपलब्ध नहीं होने के कारण यह जांच अभी बंद है। इस किट से जांच रिपोर्ट हाथों-हाथ मिल जाती है। जबकि आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि एंटीजन किट विभाग को उपलब्ध कराने चाहिए। ताकि अधिक से अधिक लोगों का कोरोना जांच हो सके। इस समय अधिकतर लोगों को सर्दी, खांसी, बुखार आदि हो रहे हैं। उनकी कोरोना जांच करना आवश्यक है। जबकि किट की कमी होने के कारण अधिकतर लोग जांच कराने से महरूम रह जाते हैं। खासकर बाहर से लोग जो लोग आए हैं या आ रहे हैं, उनकी कोरोना जांच होना जरूरी है। जबकि सिर्फ ही पर्याप्त संख्या उपलब्ध नहीं है। समाजसेवी राजेश कुमार सिंह ने कोरोना के बढ़ते कदम को देखते हुए अस्पताल में जांच किट पर्याप्त संख्या में उपलब्ध कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.