महुआ के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को मिली धमकी ।रिपोर्ट रेणु सिंह
महुआ के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को मिली धमकी
महुआ। रेणु सिंह
किसी व्यक्ति द्वारा मोबाइल से शुक्रवार को महुआ अनुमंडल अस्पताल और पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को धमकी दी गई है। उन्हें धमकी यह कह कर दी गई है कि वह दोनों अस्पताल को क्यों खोल रखे हैं। उन्हें अस्पताल में इमरजेंसी सेवा और आउटडोर करने के लिए किसने इजाजत दी है।
धमकी मिलने के बाद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोरंजन कुमार सिंह डरे सहमें हुए है। उन्होंने डीएम से लेकर सिविल सर्जन सहित विभिन्न पदाधिकारियों को आवेदन देकर धमकी देने वालों को पता लगाकर कार्रवाई करने की मांग की है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोरंजन कुमार सिंह ने बताया कि उनके मोबाइल पर कॉल आया। जब वे रिसिव किए तो तैश में कहा गया कि किसके कहने पर अस्पताल में चिकित्सा चल रही है। जब पूरे बंदी है तो अस्पताल क्यों खुली है। प्रभारी के द्वारा बताया गया कि वह मरीजों की सेवा के लिए आउटडोर चला रहे हैं। अस्पताल बंदी के लिए कहीं से कोई पत्र नहीं आई है। इस पर उन्हें धमकाया गया। उधर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को मोबाइल पर धमकी दिए जाने के बाद अस्पताल कर्मियों के अलावा महुआ चिकित्सक संघ ने क्षोभ जताते हुए धमकी देने वालों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है।
