April 15, 2023

NR INDIA NEWS

News for all

ट्रक टेंपो से ओवरटेक के क्रम में बाइक और एसी मैजिक में हुई टक्कर,दर्जनों घायल

1 min read

घायलों में पांच की हालत नाजुक देखते हुए किया गया रेफर
महुआ हाजीपुर सड़क पर महुआ थाना अंतर्गत कन्हौली गढ़वाल के पास हुई घटना, ट्रक टेंपो से ओवरटेक के क्रम में बाइक और एसी मैजिक में हुई टक्कर
महुआ। रेणु सिंह
बाइक और एसी मैजिक सवारी गाड़ी की हुई आमने-सामने जोरदार टक्कर में कई लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में महुआ अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से पांच की हालत नाजुक देखते हुए पटना रेफर किया गया। यह घटना शुक्रवार की दोपहर महुआ हाजीपुर सड़क पर महुआ थाना अंतर्गत कन्हौली गढ़वाल के पास घटी। घटना के बाद कुछ देर तक सड़क जाम हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार चार युवक महुआ से हाजीपुर की तरफ जा रहे थे। इस बीच ट्रक टेंपो से ओवरटेक के क्रम में सामने से आ रही एसी मैजिक में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी ज्यादा हुई कि मैजिक गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। वहीं बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह समाप्त हो गया। इस टक्कर में बाइक पर सवार महुआ थाने के लगुरांव बिलंदपुर निवासी अरविंद राम के 25 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार, इसी गांव के नेवालाल महतो के 25 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार, राजा राम के 24 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार तथा एक अन्य घायल हो गए। बताया गया कि एक बाइक पर 4 लोग सवार थे। घायलों में दीपक, सोनू और सूरज की हालत नाजुक देखते हुए महुआ अनुमंडल अस्पताल से सीधे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वही मैजिक पर सवार मुजफ्फरपुर सकरा थाना के अदवारा निवासी रौशन कुमार की पत्नी खुशबू देवी तथा इसी गांव की विकास राम की पत्नी शांति देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। इन दोनों को भी महुआ अनुमंडल अस्पताल से रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य घायलों को विभिन्न जगहों पर इलाज के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है कि मैजिक गाड़ी पर एक दर्जन लोग सवार थे और वे बाबा बसावन भूइया स्थान पानापुर लंगा से दूध चढ़ाकर लौट रहे थे। घटना को लेकर कुछ देर के लिए सड़क जाम हो गया। सूचना पर महुआ थाने से पुलिस भी पहुंची और मामले की तहकीकात की। इस बीच पुलिस दुर्घटनाग्रस्त मैजिक और बाइक को कब्जे में लेकर थाने ले गई।
दादी की श्राद्ध को लेकर दोस्तों के साथ महुआ बाजार से सामान लाने गया था दीपक:
लोगों ने बताया कि महुआ थाने के लगुराव विलन्दपुर निवासी अरविंद राम के पुत्र दीपक कुमार अपने तीन दोस्तों के साथ एक बाइक से महुआ सामान की खरीदारी करने गया था। वह महुआ बाजार से लौट रहा था। इस बीच वह जैसे ही कन्हौली गढ़वाल के पास पहुंचा तो ट्रक और टेंपो के चकमें में मैजिक गाड़ी से टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी भयावह की 3 दोस्तों की हालत नाजुक हो गई। इधर घटना के बाद घायलों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

 

पिकअप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार गंभीर
महुआ। रेणु सिंह
पिकअप और बाइक की हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे आनन फानन में महुआ अनुमंडल अस्पताल भेजा गया।
यह घटना गुरुवार की रात महुआ ताजपुर सड़क पर महुआ सिंहराय पूर्वी में घटी। मिली जानकारी के अनुसार महुआ सिंहराय उत्तरी का रहने वाला एक युवक बाइक से संबंथी यहां इसी गांव के पूर्वी टोला में गया था। वह रात को वापस घर लौट रहा था। इस बीच पिकअप से जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में बाइक के परखच्चे उड़ गए। बताया गया कि मौके पर गस्ती पुलिस पहुंची और घायल युवक को उठाकर अस्पताल ले गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.