February 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जयंती पर बाबासाहेब को किया नमन/रिपोर्ट रेणु सिंह

जयंती पर बाबासाहेब को किया नमन
महुआ। रेणु सिंह
महुआ में शुक्रवार को संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। उनकी 132 वी जयंती पर भीम आर्मी सेना के द्वारा जुलूस निकाला गया। जुलूस को लेकर पूरा महुआ अस्त-व्यस्त बना रहा।
महुआ के मिर्जानगर मिडिल स्कूल पर पंकज कुशवाहा के नेतृत्व में भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। यहां पर उनके तैल चित्र पर शिक्षक शिक्षिकाओं छात्र छात्राओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। एग्जॉल्ट इंस्टिट्यूशन कन्हौली में जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। सूरतपुर मध्य विद्यालय में पुष्पांजलि अर्पित कर अंबेडकर पर याद किया गया। फुलवरिया पश्चिम स्कूल पर भी जयंती बनाकर अंबेडकर को याद किया गया। हरपुर ओस्ती में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर देव कुमार चौधरी के नेतृत्व में लोगों ने माल्यार्पण किया। यहां अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। साथ में जुलूस भी निकाला गया। इधर कन्हौली सहित विभिन्न जगहों से भीम आर्मी सेना के द्वारा जुलूस निकाला गया जो महुआ पहुंचा। उनके जुलूस से महुआ बाजार अस्त-व्यस्त बना रहा। मंगरू चौक, गांधी चौक, कन्हौली बाजार, बेल्कुलडा, रानीपोखर सहित विभिन्न जगह पर बाबा साहब को याद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.