April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

प्रभुनाथ महाविद्यालय परसा में राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का हुआ समापन* ।

*प्रभुनाथ महाविद्यालय परसा में राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का हुआ समापन* ।

प्रभुनाथ महाविद्यालय परसा सारण में सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतिम दिन समापन समारोह में माननीय कुलपति प्रो फारूक अली ने मुख्य अतिथि के रूप में और वशिष्ठ अतिथि एन एस एस कोऑर्डिनेटर डॉ हरीश चंद्र को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पुष्पराज गौतम द्वारा फुल मला से स्वागत किया गया। वरिष्ठ शिक्षक डॉ संजय कुमार सिंह द्वारा शाल भेंट कुलपति महोदय को किया।
एन एस एस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार द्वारा एन एस एस कोर्डिनेटर डॉ हरिश्चंद्र को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।
डॉ अनिल कुमार एवं डॉ विकास रंजन सभी अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र/छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया, कुलपति महोदय और प्राचार्य डॉ पुष्पराज गौतम, एन एस एस समन्वयक एवं संजय कुमार राय, आमोद कुमार, अभिनाष भारती द्वारा बाबा साहेब डॉ भिम राव अम्बेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर मला अर्पन किया गया।

बाबा साहेब डॉ भिम राव अम्बेडकर के द्वारा लिखे गए संविधान के बारे में जानकारी डॉ अनिल कुमार द्वारा दिया गया।

कुलपति महोदय ने सभी छात्र छात्राओं को महाविद्यालय में प्रति दिन पढ़ाई करने को कहा।

 

छात्र नेता रितिक कुमार और कुनाल कुमार ने महाविद्यालय के क्लास रूम और सेड, एवं स्नातकोत्तर के पढ़ाई के लिए महाविद्यालय में बोला की 10 वर्षों से आवेदन पर आवेदन पत्र दिया गया है फिर भी आप सभी कुछ नहीं किया । अगर आप स्नातकोत्तर की पढ़ाई नहीं कराने का मनयता देते हैं तो आप झुठ का शिक्षा पर भाषण कर चलें जातें हैं।

इस कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय में निम्नलिखित लोगों ने भाग लिया जिसमें अर्चना कुमारी, पूजा कुमारी, शिल्पी कुमारी, कंचन कुमारी, रौशनी कुमारी, सुमित कुमार, अमरजीत कुमार, रामाशंकर दास मुख्यरूप से शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.