कलशयात्रा में श्रद्धालुओं को शामिल होने में के लिए निकाली न्योता जुलूस
कलशयात्रा में श्रद्धालुओं को शामिल होने में के लिए निकाली न्योता जुलूस, 2,151 महिला श्रद्धालु माथे पर कलश लेकर करेंगे नगर भ्रमण और देंगे शांति का संदेश
महुआ। रेणु सिंह
महुआ के मंगरू चौक से पहाड़पुर होते हुए कोआरी इमादपुर जाने वाली सड़क पर पहाड़पुर चौक के पास श्री 1008 विष्णु महायज्ञ की गुरुवार को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में 2151 महिलाएं माथे पर कलश लेकर नगर भ्रमण कर लोगों को शांति और सद्भाव का संदेश देंगी। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं को शामिल होने के लिए यज्ञ आयोजक के नेतृत्व में भव्य न्योता जुलूस निकाली गई।
इस न्योता जुलूस का नेतृत्व बाबा भोलेश्वर दास स्वयं कर रहे थे। बैंड और आर्केस्ट्रा ट्रॉली के बीच श्रद्धालु महिला-पुरुष गाते-बजाते और झूमते हुए चल रहे थे। यह न्योता जुलूस पूरे पहाड़पुर गांव का हर गली मोहल्ले का भ्रमण कर लोगों को कलशयात्रा में शामिल होने के लिए अपील की। श्रद्धालु पूरे गांव का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पहुंचे। जहां यज्ञ मंडप की परिक्रमा की और देवी-देवताओं के जयघोष किए। इस न्योता जुलूस में यज्ञ कमेटी के रवि वर्मा, गरीबन सहनी, नरेश अकेला, भोला सहनी, दिलीप सहनी, विजय शर्मा, उमेश सहनी, आरके डेयरी के रणधीर कुमार, डॉ प्रमोद कुशवाहा, राकेश झा, विनय कुमार मिश्रा, चंदन कुमार, मनीषा वर्मा, विक्क, कृष्णा, अमरनाथ, छोटू, प्रिया, सोनाली, रागिनी, श्वेता आदि शामिल थे।
यह यज्ञ 9 दिनों तक चलेगा। जहां काशी और वृंदावन से आए आचार्य द्वारा यज्ञ को विधिवत संपन्न कराया जाएगा। कलशयात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर महुआ मंगरू चौक वैशाली विद्यालय परिसर पहुंचेगी। जहां से गंगाजल लेकर पुनः श्रद्धालु यज्ञ स्थल पर पहुंचकर उसे स्थापित करेंगे। यज्ञ में श्रद्धालुओं के आकर्षण के लिए विभिन्न देवी-देवताओं की 101 मूर्तियां बनाई गई है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर संभव व्यवस्था की जा रही है। ताकि इस प्रचंड धूप में वे परेशानी से बच सकें। यज्ञ को लेकर हर लोग में भक्ति और उत्साह चरम पर है। ग्रामीणों और आसपास के लोगों का पूरा सहयोग मिल रहा है। डॉ प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि यज्ञ की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।
