April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से दो लड़के की मौत, गांव में छाया मातम

बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से दो लड़के की मौत, गांव में छाया मातम

समस्तीपुर(जकी अहमद)

कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना क्षेत्र के बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से दो बच्चे की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए एक साथ 10 बच्चे बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गये थे, नहाने के दौरान एक बच्चे का पैर फिसल गया और गहरे पानी में चला गया। जिसे बचाने के क्रम में दूसरा बच्चा भी गहरे पानी में चला गया। दोनो बच्चे को डूबता देख अन्य बच्चो ने शोर मचाना शुरु कर दिया। बच्चे की आवाज सुनकर पास में नहाने रहे लोगो ने दोनो बच्चे को बचाने का काफी प्रयास किया परंतु काफी देर हो चुकी थी। बहरहाल दोनो बच्चे को नदी से बाहर निकालकर डॉक्टर के यहां ले गये परंतु डॉक्टर ने दोनो बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मृत बच्चे की पहचान चकमेहसी थाने क्षेत्र के सोमनाहा पंचायत के कामती टोला निवासी विजय राय का 12 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार एवं रामबरन राय का 10 वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार के तौर पर हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर चकमेहसी थाने के एसआई शिव कुमार पासवान मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गये हैं। इधर सूचना मिलते ही कल्याणपुर प्रखंड के सीओ कमलेश कुमार घटना स्थल पहुंचकर पारिवारिक लाभ योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि का कागजी प्रक्रिया तैयार करने में लग गये। इधर एक साथ दो दो बच्चे की मौत होने पर कामती टोला में मातम छा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.