कर्मी अपना स्थानांतरण कराना चाहते हैं तो उनके लिए लिंक उपलब्ध कराया गया
कर्मी अपना स्थानांतरण कराना चाहते हैं तो उनके लिए लिंक उपलब्ध कराया गया
समस्तीपुर(जकी अहमद)
जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह के आदेशानुसार समाहरणालय संवर्ग के सभी लिपिक जैसे प्रधान लिपिक, उच्च वर्गीय लिपिक, निम्न वर्गीय लिपिक के स्थानांतरण हेतु सभी कार्यालय प्रधान के ई-मेल आईडी पर लिंक उपलब्ध कराया गया है, जिसमें स्थानांतरण हेतु 5 विकल्प की व्यवस्था की गई है। यदि कोई कर्मी अपना स्थानांतरण नहीं चाहते है तो उनको कारण में पाँचवें विकल्प को अंकित करना होगा। इतना ही नहीं सभी कार्यालय प्रधान को निर्देश दिया गया है कि अपने अधीनस्थ सभी समाहरणालय संवर्ग के लिपिको के स्थानांतरण हेतु विकल्प प्राप्त कर दिए गये लिंक पर 24 घंटे के अन्दर अद्यतन कराना सुनिश्चित करेंगे, अन्यथा 24 घंटे के बाद लिंक बन्द हो जाएगा।
