April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में महिलाएं हुई सशक्त

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में महिलाएं हुई सशक्त

समस्तीपुर(जकी अहमद)

जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश सचिव प्रोo तकी अख्तर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 17 वर्षो के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि आज़ादी के बाद से देश के इतिहास में किसी राज्य में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उतना कार्य नहीं हुआ जितना बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुआ है। पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई, सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण की सुविधा प्रदान की गई। इतना ही नहीं बिहार देश का पहला राज्य है जहाँ पुलिस बल में महिलाओं की सर्वाधिक बहाली हुई है और स्वाभिमान महिला बटालियन का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि जीविका कार्यक्रम के तहत 10 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है। इतना ही नहीं लड़कियों के लिए साईकिल और पोशाक योजना के साथ ही कई छात्रवृति एवं प्रोत्साहन योजनाऐं चल रही है। नीतीश कुमार के कार्यकाल में विश्वविद्यालय तक निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था की गई है। जिससे महिला सशक्तिकरण की दिशा में अभूतपूर्व सफलता मिली है। इधर भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार से इंसाफ मांगने पर आरोपी सांसद और राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह को बचाने के लिए देश का नाम रौशन करने वाली महिला खिलाड़ियों को पुलिस से पिटवाया जाता है और हवालात में बंद किया जाता है। महिलाओं को सशक्त बनाना तो दूर उनके लिए कोई सम्मान भी प्रधानमंत्री जी के नज़रो में नहीं है यह उन्होंने साबित कर दिया है। लेकिन आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में देश की महिलायें इन्हें सबक सिखाने का काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.