मनरेगा में उत्कृष्ठ कार्य पर वैशाली जिला को बिहार में दूसरा स्थाना प्राप्त
मनरेगा में उत्कृष्ठ कार्य पर वैशाली जिला को बिहार में दूसरा स्थाना प्राप्त
रिपोर्ट प्रभंजन कुमार
हाजीपुर, ग्रामीण विकास विभाग बिहार सरकार द्वारा माह अप्रैल 2023 के लिए जिलावार की गयी परफार्मेन्स रैंकिंग समीक्षा में वैशाली जिला को पूरे बिहार में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा में मनरेगा के 13 विभिन्न अवयवों की पूर्णता में वैशाली जिला को 81.39 अंक प्राप्त हुआ है। इसी पारामीटर पर जहानाबाद 86 अंक लेकर प्रथम स्थान तथा सीतामढ़ी 80 अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किये है।
इस उपलब्धि पर उप विकास आयुक्त ने जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व, प्रबंधन क्षमता एवं नियमित की गयी समीक्षा को श्रेय दिया गया है। उप विकास आयुक्त के द्वारा ग्रामीण विकास विभाग वैशाली की सम्पूर्ण टीम को बधायी दी गयी है और आशा व्यक्त की गयी है कि शीघ्र ही वैशाली बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त करेगा।
