April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

5 जून को लगेगा भूमि विवाद समाधान कैंप

5 जून को लगेगा भूमि विवाद समाधान कैंप

रिपोर्ट प्रभंजन कुमार

हाजीपुर : जिला स्तर पर भूमि विवादों के समाधान के लिए 5 जून (सोमवार) को वैशाली समाहरणालय परिसर में कैम्प लगाया जाएगा। जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा के द्वारा बताया गया है कि 5 जून को 11 बजे दिन से भूमि विवाद / भू-समाधान के परिवादों का निष्पादन के लिए कैम्प लगाया जा रहा है जिसमें वैशाली जिला के सभी अंचलों के लोग अपने परिवादों का समाधान करा सकेंगे। इस संबंध में सभी अंचलाधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि इस कैम्प में कार्यों के सम्पादन के लिए कमी, कम्प्यूटर एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर को लाना सुनिश्चित करेंगे एवं कैम्प का अपने क्षेत्रान्तर्गत प्रचार-प्रसार करायेंगे। अनुमंडल पदाधिकारी एवं भूमि सुधार उप समाहर्त्ता हाजीपुर, महुआ एवं महनार को कैम्प में कार्य सम्पादन के लिए पूरी तैयारी के साथ उपस्थित रहने को कहा गया है। जिला नजारत उप समाहर्त्ता वैशाली को समाहरणालय परिसर में सभी अंचलों के लिए अलग-अलग काउन्टर, एक रजिस्ट्रेशन काउन्टर, अनुमंडल एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों के लिए स्टॉल एवं काउन्टर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.